उर्फी जावेद की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती
अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए मशहूर उर्फी जावेद आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. वहीं एक बार फिर वह खबरों में छाई हुई हैं. नए साल की शुरुआत होते ही उर्फी जावेद बीमार पड़ गई हैं और अस्पताल में भर्ती हैं.
उर्फी जावेद के नए साल की शुरुआत रही खराब
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं. फोटो में उर्फी जावेद को अस्पताल के बेड पर देखा जा सकता है, जहां वह मुंह पर ऑक्सिजन मास्क लगाए वे पोज देती हुई नजर आ रही हैं. इस फोटो को उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था.
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
फैंस के साथ इसे साझा करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा था कि '2024 की धमाकेदार शुरुआत...'वहीं इस खबर के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर की तो कई ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने मजेदार कमेंट्स किए.
किसी एक यूजर ने उर्फी जावेद के मजे लेते हुए कमेंट बॉक्स में लिखा कि 'चलो कम से कम अस्पताल में तो कपड़े पहन रही है...' तो किसी अन्य यूजर ने कहा कि 'हमेशा बिना कपड़ों के रहोगी तो यही हाल होगा...' हांलाकि, बाद में एक्ट्रेस ने अपने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया.
जब वेटर बनी थी उर्फी जावेद
वहीं हाल ही में उर्फी का एक वीडियो सामने आया था, जो खूब चर्चा में बना रहा. इस वीडियो में वह किसी होटल में वेटर का काम करती हुई दिखाई दी थीं. वहीं बाद में इस वीडियो की सचचाई बताते हुए उर्फी ने अपने फैंस को बताया कि कैंसर पेशेंट्स एड एसोसिएशन के लिए फंड्स जुटाने के लिए उन्होंने वेटर बनने का फैसला लिया, जिसको वह सपोर्ट करती हैं.

BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
टंकी फुल कराने से पहले चेक करें आज के नए रेट, जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता तेल!