भोपाल में एयरफोर्स के विमान की ट्रायल लैंडिंग
-
एमपी के किसी एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा बोइंग-777-300ER
भोपाल। भोपाल एयरपोर्ट ने मंगलवार को इतिहास रचते हुए मध्य प्रदेश में पहली बार एयरफोर्स के कोड-ई बोइंग 777-300ER विमान की सफल ट्रायल लैंडिंग करवाई है। भोपाल एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक इससे पहले मध्यप्रदेश के किसी भी एयरपोर्ट पर इस तरह के बड़े विमानों की लैंडिंग नहीं हुई है। 64.8 मीटर के विंगस्पैन और 74 मीटर की लंबाई के साथ, बी-777 300-ईआर को आमतौर पर लंबी दूरी की उड़ानों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। भोपाल एयरपोर्ट पर उतरने वाला ये अब तक का सबसे बड़ा विमान है। हालांकि ये विमान तो एयर इंडिया का है लेकिन इसका संचालन एयरफोर्स करता है। पायलट भी एयरफोर्स के ही होते हैं। इसी तरह के एक विमान एयर इंडिया वन में पीएम मोदी लंबी विदेश यात्राएं करते हैं।

एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट