फतेहाबाद में बड़ा हादसा, खिलाड़ियों से भरी गाड़ी पलटी; 16 घायल
फतेहाबाद|गांव खाबड़ा कलां के पास शनिवार दोपहर को खिलाड़ियों से भरी गाड़ी पलट गई। गाड़ी का टायर पंक्चर होने से अनियंत्रित हो गई और खेत में पलट गई। खिलाड़ी हिसार जिले के गांव चूली बागड़ियान से गांव हरिपुरा खेलने जा रहे थे। इसमें फुटबाल खिलाड़ी सवार थे। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और खिलाड़ियों को गाड़ी से बाहर निकालकर भट्टू सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से चार खिलाड़ियों को फतेहाबाद रेफर किया गया और बाकि प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई, एक खिलाड़ी को फ्रेक्चर हुआ है खिलाड़ी आदमपुर क्षेत्र के गांव चूली बागड़ियान की फुटबाल एकेडमी में अभ्यास करते हैं। इन सभी खिलाड़ियों को गांव हरिपुरा में हो रहे टूर्नामेंट में खेलने जाना था। सभी खिलाड़ियों को टाटा मैजिक गाड़ी में सवार करके रवाना किया गया। जैसे ही गाड़ी खाबड़ा कलां के पास पहुंची, तो अचानक टायर पंक्चर हो गया। इससे ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे खेत में पलट गई।आसपास के लोगों ने हादसे को देखकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और एक-एक करके सभी खिलाड़ियों को गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की गई। अस्पताल से मिली रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ी विजय, बिल्लू, सुनील, दिनेश व क्षतिज को फतेहाबाद रेफर किया गया है। इसके अतिरिक्त पंकज, अमन, विकास, हिमांशु, ज्ञानेंद्र, मुकेश, रोहतास, कुलदीप, अनुज को प्राथमिक उपचार दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही खिलाड़ियों के अभिभावक भी अस्पताल में पहुंच गए।

Chhattisgarh में 109 करोड़ से 5 सड़कों के निर्माण को मंजूरी
Report: क्या ग्रीन स्टील का इस्तेमाल होने से कार्बन उत्सर्जन हो रहा कम? जानें रिपोर्ट का दावा
Bulandshahr में कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित पर जानलेवा हमला
क्लीन चिट के बाद Arvind Kejriwal की नेशनल एंट्री की तैयारी, Aam Aadmi Party का मेगा प्लान तैयार