लड्डू होली 2026: राधारानी के आंगन में रंग और गुलाल की बरसात
मथुरा। राधारानी का गांव बरसाना होली के रंगों में सराबोर होकर झूम रहा है। यहां होने वाली विश्व प्रसिद्ध लड्डू होली के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। राधा रानी के दरबार में मंगलवार को लड्डू मार होली खेली गई। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। बरसाना की लड्डू मार होली ब्रज की प्रसिद्ध और अनूठी परंपराओं में शामिल है। राधारानी की नगरी में यह उत्सव फाल्गुन मास में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। श्रीजी मंदिर परिसर में पुजारी और गोस्वामी समाज श्रद्धालुओं पर लड्डू बरसाकर होली की शुरुआत करते हैं। भक्त इन लड्डुओं को प्रसाद स्वरूप ग्रहण कर अपने को धन्य मानते हैं। रंग, गुलाल, भक्ति संगीत और राधा-कृष्ण के जयघोष से पूरा बरसाना गूंज उठता है। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु इस अद्भुत दृश्य के साक्षी बनने यहां पहुंचते हैं। लड्डू होली की अनूठी परंपरा से द्वापर युग से जुड़ी है। मान्यता है कि द्वापर में बरसाना से होली खेलने का आमंत्रण लेकर सखी नंदगांव गई थीं।
बरसाना में लड्डू मार होली।
बरसाना की गोपियों ने पंडा के गालों पर गुलाल लगा दिया। उनके पास गुलाल नहीं था तो वो खाने के लिए दिए गए लड्डुओं को ही गोपियों के ऊपर फेंकने लगा। तभी से यह लीला लड्डू होली की परंपरा आज तक चली आ रही है।

महाराष्ट्र SIR में बड़ी संख्या में फॉर्म प्राप्त, ड्राफ्ट सूची के बाद 6.24 लाख आवेदन
त्योहारों का सीजन: 11 से 25 अक्टूबर तक पुलिस बल की छुट्टियां रद्द, आपात स्थिति में ही मिलेगी छूट
मानव कल्याण सामाजिक संस्था के प्रकल्प को प्रशासन का सहयोग
त्योहारों से पहले सीतामढ़ी में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 80 किलो संदिग्ध पनीर नष्ट
अभिनेता नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री फडणवीस ने की घोषणा
राकेश साहू ने डोंगरगांव ब्लॉक की नई कार्यकारिणी घोषणा की