• गोल्ड 98274 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आया 
  • चांदी 1.14 लाख रुपए किलो बिक रही

नई दिल्ली। सोने के दाम में मंगलवार को गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम 172 रुपए गिरकर 98,274 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोने का भाव 98,446 रुपए पर था। वहीं चांदी की कीमत 606 रुपए बढ़कर 1,13,590 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,12,984 रुपए पर थी। वहीं 23 जुलाई को सोने ने 1,00,533 रुपए और चांदी ने 1,15,850 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया था।
भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत
दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत 99,970 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,650 रुपए
मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत 99,820 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,500 रुपए
कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत 99,820 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,500 रुपए
चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत 99,820 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,500 रुपए
भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत 99,870 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,550 रुपए