राज्यसभा चुनाव में 'खेले' की आशंका: पूर्व मंत्री बाला बच्चन ने बीजेपी को घेरा, कहा- लोकतंत्र को कमजोर कर रही सत्ताधारी पार्टी
बडवानी।
मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व गृहमंत्री और राजपुर विधायक बाला बच्चन ने बुधवार को बड़वानी में मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस को राज्यसभा पहुंचने से रोकने के लिए षड्यंत्र कर रही है।
बाला बच्चन बोले-खरीद-फरोख्त से बनी सरकारें
बच्चन ने आरोप लगाया कि भाजपा पहले भी विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकारें बना चुकी है। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में भी 27 विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकार बनाई गई थी और ऐसे प्रयोग अन्य राज्यों में भी किए गए हैं। उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया।
राज्यसभा चुनाव में 'हॉर्स ट्रेडिंग' की जताई आशंका
पूर्व गृहमंत्री ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को राज्यसभा चुनाव में 'हॉर्स ट्रेडिंग' की आशंका की जानकारी मिली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी की ओर से घोषित प्रत्याशी के पक्ष में सभी विधायक मतदान करेंगे और उसे जिताने के लिए पूरी तरह सक्रिय रहेंगे।
पूर्व गृहमंत्री बोले- बड़वानी के तीनों कांग्रेस विधायक पूरी तरह सतर्क
बाला बच्चन ने यह भी कहा कि बड़वानी जिले के तीनों कांग्रेस विधायक पूरी तरह सतर्क हैं और पार्टी के साथ खड़े हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी इस चुनावी प्रक्रिया में सजग और अलर्ट है, और कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ अपने विधायकों को राज्यसभा भेजेगी।

राशिफल 28 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान
महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 2588 निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार
उज्जैन के डायल-112 हीरोज
मध्य प्रदेश की राजनीति में AAP का बड़ा प्लान, 2028 में सभी सीटों पर चुनावी ताल ठोकने की तैयारी