भोपाल-इंदौर में धूप खिली, हवा में ठंडक
- दिन का पारा 35, रात में 20 डिग्री के पार
- 20 मार्च के बाद बारिश
भोपाल। मध्यप्रदेश में मार्च में पहली बार दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और टर्फ की वजह से ऐसा मौसम रहने की संभावना है। सोमवार को भोपाल में सुबह से तेज धूप खिली है। हालांकि, हवा में ठंडक रही। मंगलवार को गर्मी का असर कम रहने का अनुमान है। मध्यप्रदेश में मार्च महीने में तेज गर्मी, लू, बादल और हल्की बारिश वाला मौसम रहता है। इस बार मार्च के पहले ही दिन शनिवार को मुरैना में ओले गिरे जबकि दूसरे दिन रविवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पहले सप्ताह में बादल और बूंदाबांदी वाला मौसम रहेगा लेकिन चौथे सप्ताह से हीट वेव यानी लू चलेगी। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में 3 से 4 दिन लू चल सकती है। 20 मार्च के बाद कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार भी हैं। मार्च के शुरुआती 2 दिन में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिन का पारा 35 डिग्री के पार पहुंच गया है जबकि रात में 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी