शेयर बाजार: सेंसेक्स 30 अंक नीचे 81,300 पर
- निफ्टी में भी 5 अंक की गिरावट
- ऑटो मीडिया शेयरों में गिरावट
मुंबई। बुधवार को सेंसेक्स 30 अंक गिरकर 81,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 5 अंक की गिरावट है, ये 24,800 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट है। L&T, एशियन पेंट्स और सनफार्मा के शेयरों में 4% तक की तेजी है। HUL, टाटा मोटर्स और बजाज फिनसर्व 3.2% तक गिरे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 में तेजी और 31 में गिरावट है। NSE के ऑटो, मीडिया, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में तेजी है। बैंकिंग फार्मा और FMCG इंडेक्स चढ़े हैं।
ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.019% ऊपर 40,682 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.84% ऊपर 3,258 पर कारोबार कर रहे हैं। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.29% नीचे 25,449 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.51% चढ़कर 3,628 पर कारोबार कर रहे हैं। 29 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.46% गिरकर 44,633 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.38% ऊपर 21,098 पर और S&P 500 0.30% ऊपर 6,371 पर बंद हुए।

राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कांस्टेबल रेवती की बहादुरी से 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा, हिरासत में हुई थी बाप-बेटे की हत्या
केरल विधानसभा चुनाव: तैयारियां पूरी, कल होंगे मतदान
भारतीय रेलवे अपडेट: नागपुर मंडल में काम, भोपाल रूट की 3 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित