• निफ्टी में भी करीब 150 अंक की गिरावट
  • NSE के रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स फिसले

मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से भारत पर 25% टैरिफ के ऐलान के बाद गुरुवार को सेंसेक्स करीब 500 अंक गिरकर 81,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंक की गिरावट है, ये 24,700 पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी है। टाटा मोटर्स, रिलायंस, महिंद्रा और एयरटेल के शेयर्स 1% से ज्यादा नीचे हैं। जोमैटो, टाटा स्टील और HUL मामूली चढ़े हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 42 में गिरावट और 8 में तेजी है। NSE के ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1.57% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.10% की गिरावट है। ऑटो, बैंकिंग और मेटल भी गिरे हैं।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.90% ऊपर 41,020 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.33% ऊपर 3,243 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.12% नीचे 24,894 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.68% गिरकर 3,591 पर कारोबार कर रहा है।
30 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.38% गिरकर 44,461 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.15% ऊपर 21,130 पर और S&P 500 0.12% नीचे 6,363 पर बंद हुए।