• महिंद्रा, इंफोसिस और पावर ग्रिड के शेयर में 4% की गिरावट

मुंबई । हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (28 मार्च) को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स करीब 250 अंक नीचे 77,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 23,500 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों मे से 19 में गिरावट है। महिंद्रा, इंफोसिस और पावर ग्रिड में 4% तक की गिरावट है। जबकि, नेस्ले इंडिया, HUL और कोटक महिंद्रा बैंक में करीब 2% की तेजी है। NSE के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट है। सेक्टोरल इंडाइसेज में ऑटो में 1%, IT में 1.16% और हेल्थ केयर में 0.85% की गिरावट है। जबकि, FMCG, सरकारी बैंक और ऑयल एंड गैस सेक्टर में तेजी है।

ग्लोबल मार्केट गिरावट, FII की खरीदारी जारी...

  • एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 2.09%, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 0.78%और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.67% की गिरावट है।
  • 27 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 0.37%नीचे 42,299 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.53%और S&P 500 इंडेक्‍स में 0.33% की गिरावट रही।
  • 27 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 11,111.25 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 2,517.70 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • मार्च महीने में विदेशी निवेशकों ने 6,367 करोड़ रुपए के नेट शेयर खरीदे। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 29,939.19 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।

गुरुवार को शेयर बाजार में रही थी तेजी

कल यानी, गुरुवार (27 मार्च) को सेंसेक्स 317 अंक चढ़कर 77,606 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 105 अंक की तेजी रही, ये 23,591 के स्तर पर बंद हुआ।

बजाज फिनसर्व, NTPC और इंडसइंड बैंक सेंसेक्स के टॉप गेनर्स रहे। इनमें करीब 3% की तेजी रही। वहीं टाटा मोटर्स, सनफार्मा और HUL में गिरावट रही। टाटा मोटर्स 5.38% नीचे बंद हुआ।

सेक्टोरल इंडाइसेज में निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा 1.04% की गिरावट रही। जबकि सरकारी बैंक 2.50%, मीडिया 1.52% और रियल्टी सेक्टर 1.35% ऊपर बंद हुए।