MP राज्यसभा चुनाव: अरुण यादव ने अपनी दावेदारी पर तोड़ी चुप्पी, बोले- "मैं रेस में नहीं हूं"
बुरहानपुर।
मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल शुरू हो गई है। संख्या बल के आधार पर एमपी से 2 सीट बीजेपी के खाते और एक सीट कांग्रेस की पक्की मानी जा रही है। इस बीच बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं के बयान से सियासी पारा चढ़ गया है। इसी कड़ी में पूर्व पीसीसी चीफ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया है।
दिल्ली हाईकमान तय करेगा
दरअसल वे बुरहानपुर में ईद मिलन समारोह में पहुंचे थे। इसी दौरान मीडिया से चर्चा में कहा कि- राज्यसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा- मैं इस दौड़ में शामिल नहीं हूं, कांग्रेस से उम्मीदवार कौन होगा, यह निर्णय दिल्ली हाईकमान लेगा। एमपी कौन राज्यसभा का उम्मीदवार होगा दिल्ली हाईकमान तय करेगा।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह एकजुट
बिहार में कांग्रेस विधायकों द्वारा किए गए भीतरघात पर अरुण यादव ने कहा मध्यप्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। यहां कोई मतभेद नहीं है। एक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत तय है। हार्स ट्रेडिंग जैसी कोई बात नहीं है।

चलती कार में आग लगी, डॉक्टर की पत्नी जिंदा जलकर हुई मौत
टोल प्लाजा पर निहंगों का हमला, बैरियर तोड़ते हुए CCTV में कैद
चार साल की बच्ची मामले में दोषी को 50 साल की सजा।
T20 वर्ल्ड कप में अभिषेक की मुश्किलें, लगातार तीन बार शून्य पर आउट