सेंसेक्स 200 अंक चढ़कर 79,800 पर रहा
-
निफ्टी में 50 अंक की तेजी
-
HCL टेक 6% चढ़ा
मुंबई। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 23 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 79,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी है, ये 24,200 के ऊपर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी है। HCL टेक के शेयर में करीब 6% की तेजी है। टेक महिंद्रा, इंफोसिस और इंडसइंड बैंक करीब 3% ऊपर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 44 में तेजी है। NSE के सभी सेक्टर्स में तेजी है। सबसे ज्यादा IT में 2.61%, रियल्टी में 1.15%, ऑटो में 1% और मेटल में 0.70% का उछाल है।
अमेरिका-भारत ने ट्रेड डील के लिए शर्तें फाइनल कीं
अमेरिका और भारत ने ट्रेड डील के लिए शर्तों को फाइनल कर दिया है। इसे टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToRs) कहते हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कल यानी, मंगलवार 22 अप्रैल को जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में एक इवेंट में ये जानकारी दी। जेडी वेंस ने कहा "मेरा मानना है कि यह राष्ट्रपति ट्रम्प और प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह फाइनल डील का एक रोडमैप तैयार करेगा।"

राहुल गांधी ने फ्यूल की बढ़ती कीमत और कमजोर रुपये पर जताई चिंता
गंगा के बाद अब मंदिर के पास उड़ाई इफ्तार की दावत, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
जस्टिस नागरत्ना ने न्यायिक सुधार पर रखा महत्वपूर्ण सुझाव
केरल विधानसभा चुनाव: पीनाराई विजयन ने विपक्ष पर साधा तीखा हमला
गिरते रुपया पर कांग्रेस का निशाना, अमिताभ बच्चन को याद दिलाया 2013 का ट्वीट