सेंसेक्स 250 अंक ऊपर 80,850 पर कारोबार कर रहा
- निफ्टी भी 80 अंक चढ़ा
- NSE के ऑटो, मेटल और बैंकिंग इंडेक्स में तेजी
मुंबई। सोमवार को सेंसेक्स सेंसेक्स 250 अंक ऊपर 80,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 80 अंक की तेजी है, ये 24,650 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट है। BEL, बजाज फिनसर्व और टाटा स्टील के शेयरों में 1.4% की तेजी है। इंफोसिस और जोमैटो के शेयर्स गिरे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 40 में तेजी और 10 में गिरावट है। NSE के ऑटो, मेटल और बैंकिंग इंडेक्स चढ़े हैं। IT और रियल्टी में मामूली गिरावट है।
एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार, अमेरिकी में गिरावट
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.63% नीचे 40,134 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.77% ऊपर 3,143 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.43% ऊपर 24,614 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.20% चढ़कर 3,567 पर कारोबार कर रहा है।
31 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.23% गिरकर 43,589 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 2.24% नीचे 20,650 पर और S&P 500 1.60% नीचे 6,238 पर बंद हुए।

राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कांस्टेबल रेवती की बहादुरी से 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा, हिरासत में हुई थी बाप-बेटे की हत्या
केरल विधानसभा चुनाव: तैयारियां पूरी, कल होंगे मतदान
भारतीय रेलवे अपडेट: नागपुर मंडल में काम, भोपाल रूट की 3 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित