सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 80,700 पर कारोबार कर रहा
- निफ्टी में भी 40 अंक की तेजी
- NSE IT, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स में उछाल
मुंबई। शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार, 14 अगस्त को तेजी है। सेंसेक्स 150 अंक की बढ़त के साथ 80,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 40 अंक की उछाल है, ये 24,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट है। इंफोसिस, सनफार्मा और अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में तेजी है। BEL, रिलायंस और टाटा स्टील में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में तेजी और 18 में गिरावट है। NSE के IT, फार्मा और रियल्टी इंडाइसेज में तेजी है। मेटल, FMCG और प्राइवेट बैंकों का इंडेक्स नीचे है।
ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.27% नीचे 42,727 पर और कोरिया का कोस्पी 0.16% गिरकर 3,219 पर कारोबार कर रहे हैं। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.050% नीचे 25,600 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.34% चढ़कर 3,695 पर कारोबार कर रहे हैं। 13 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.04% ऊपर 44,922 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.14% चढ़कर 21,713 पर और S&P 500 0.32% ऊपर 6,466 पर बंद हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई