• निफ्टी में 150 अंक से ज्यादा की तेज

  • निफ्टी रियल्टी और सरकारी बैंक के शेयर 2% चढ़े

मुंबई । हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार (24 मार्च) को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स करीब 500 अंक चढ़कर 77,400 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 150 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 23,500 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी है। लार्सन एंड टुब्रो, पावर ग्रिड, NTPC में करीब 3% की तेजी है। NSE के रियल्टी सेक्टर, सरकारी बैंक और मीडिया के शेयरों में 2% तक की तेजी है।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.00024%, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 0.13% और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.14% की मामूली गिरावट है।
  • 21 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 0.076% चढ़कर 41,985पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.52% और S&P 500 इंडेक्‍स में 0.082% की तेजी रही।
  • 21 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 7,470.36 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। जबकि घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,202.26 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

पिछले हफ्ते बाजार में रही थी 3077 अंक की तेजी

बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (21 मार्च) को सेंसेक्स 557 अंक चढ़कर 76,905 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 159 अंक की तेजी रही, ये 23,350 के स्तर पर बंद हुआ। वही, हफ्तेभर में सेंसेक्स 3077 अंक चढ़ा।

शुक्रवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी रही। सबसे ज्यादा NTPC 3.09%, बजाज फाइनेंस 2.62% और कोटक महिंद्रा बैंक 2.14% चढ़े। महिंद्रा, टाटा स्टील, इंफोसिस, टाइटन और बजाज फिनसर्व में 1% से ज्यादा की गिरावट रही।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 में तेजी रही। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में मीडिया के शेयर में 2.20%, ऑयल एंड गैस में 1.84% और सरकारी बैंक में 1.06% की तेजी रही। निफ्टी मेटल में करीब 1% की गिरावट रही।