सेंसेक्स 550 अंक गिरकर 81,700 पर कारोबार कर रहा

-
निफ्टी भी 180 अंक लुढ़का; बैंकिंग शेयर्स फिसले
-
विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी कारण
मुंबई। आज शुक्रवार को सेंसेक्स करीब 550 अंक गिरकर 81,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 180 अंक की गिरावट है, ये 24,930 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी है। एक्सिस बैंक का शेयर 4% नीचे है। इसके अलावा, एयरटेल और कोटक बैंक का शेयर भी 2% से ज्यादा गिरे हैं। M&M, L&T और टाटा स्टील के शेयर 1% से ज्यादा चढ़े हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 22 शेयर्स गिरे हैं, वहीं 28 शेयर्स ऊपर हैं। निफ्टी प्राइवेट बैंकिंग इंडेक्स सबसे ज्यादा 1% गिरा है। मीडिया, IT, मेटल, ऑटो और रियल्टी शेयरों में ज्यादा खरीदारी है, यानी इनमें तेजी है।
एशियाई बाजारों में गिरावट, अमेरिकी में तेजी
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.31% नीचे 39,778 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.46% गिरकर 3,177 पर कारोबार कर रहे हैं।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.60% नीचे 24,645 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.34% चढ़कर 3,528 पर कारोबार कर रहे हैं।
- 17 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.52% ऊपर 44,484 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.75% चढ़कर 20,886 पर और S&P 500 0.54% ऊपर 6,297 पर बंद हुए।