सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 83,350 पर कारोबार कर रहा
-
निफ्टी 50 अंक फिसला; IT, मेटल, फार्मा, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स गिरे
मुंबई। सोमवार को सेंसेक्स करीब 100 अंक नीचे 83,350 के स्तर पर है। निफ्टी में भी करीब 30 अंक की गिरावट है, ये 25,450 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट है। BEL, टेक महिंद्रा और इटरनल 1.6% तक गिरे हैं। ट्रेंट, एशियन पेंट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर में करीब 1% की तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 नीचे हैं। NSE के IT, मेटल, फार्मा, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में गिरावट है। FMCG, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस में तेजी है।
एशियाई बाजारों में गिरावट
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.46% नीचे 39,628 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.0026% नीचे 3,054 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.46% गिरकर 23,806 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.23% नीचे ऊपर 3,464 पर कारोबार कर रहा है।
- 4 जुलाई को अमेरिका में इंडिपेंडेंस डे के अवसर पर ऑफिशियल छुट्टी के चलते शेयर बाजार बंद रहा।

आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल
एलएनसीटी विश्वविद्यालय में जेंडर सेंसिटाइजेशन एवं POSH कार्यशाला का आयोजन
नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला मरा हुआ बाघ, दो दिन से एक ही जगह मिल रही थी लोकेशन