• निफ्टी 100 अंक चढ़ा

  • रियल्टी और बैंकिंग शेयर सबसे ज्यादा चढ़े

मुंबई। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 22 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा चढ़कर 79,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 100 अंक की तेजी है, ये 24,200 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी है। जोमैटो, कोटक और HDFC बैंक के शेयर में 2% की तेजी है। इंडसइंड बैंक का शेयर 3.50% गिरा है। इंफोसिस, पावर ग्रिड और बाजाज फिनसर्व में 2% तक की गिरावट है।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में तेजी है। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में रियल्टी में 2.05%, सरकारी बैंक में 1.84%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.17%, FMCG में 1.14% और मीडिया में 1.05% की तेजी है।

अमेरिकी बाजार में गिरावट, एशियाई में मिलाजुला कारोबार

  • 21 अप्रैल को अमेरिका का डाउ जोन्स 972 अंक (2.48%), नैस्डेक कंपोजिट 416 अंक (2.55%) और S&P 500 इंडेक्स 125 अंक (2.36%) गिरकर बंद हुए।
  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 24अंक (0.071%) नीचे 34,255 पर है। कोरिया के कोस्पी में 4 अंक (0.18%) की तेजी है, ये 2,493 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट में 0.32% की तेजी है, ये 3,302 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 0.37% की गिरावट है, ये 21,316 पर कारोबार कर रहा है।
  • 21 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,970.17 करोड़ और भारतीय यानी घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 246.59 करोड़ रुपए के नेट शेयर खरीदे।