सेंसेक्स 200 अंक की गिरावट, निफ्टी भी 50 अंक फिसला

-
टाटा मोटर्स और जोमैटो के शेयरों में तेजी; IT शेयर्स गिरे
मुंबई । गुरुवार को सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 82,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 50 अंक की गिरावट है, ये 25,170 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट है। टाटा मोटर्स, जोमैटो और HUL के शेयर 1.4% चढ़े हैं। ट्रेंट, कोटक बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर्स गिरे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी और 20 में गिरावट है। NSE का निफ्टी मेटल, फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स चढ़कर कारोबार कर रहे हैं। IT इंडेक्स 1.50% गिरा है।
ग्लोबल मार्केट में तेजी
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.97% ऊपर 41,983 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.39% ऊपर 3,196 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.39% ऊपर 25,637 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.48% चढ़कर 3,599 पर कारोबार कर रहा है।
- 23 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.14% चढ़कर 45,010 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.61% ऊपर 21,020 पर और S&P 500 0.78% ऊपर 6,359 पर बंद हुए।