सेंसेक्स 50 अंक गिरा, निफ्टी भी 24,650 पर आया
- NSE के ऑटो, मेटल और रियल्टी इंडेक्स फिसले
मुंबई। मंगलवार को सेंसेक्स करीब 50 अंक गिरकर 80,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 20 अंक की गिरावट है, ये 24,660 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट है। BEL, जोमैटो और इंफोसिस के शेयर्स 2% तक की गिरावट है। अडाणी पोर्ट्स, रिलायंस और HCL टेक में मामूली तेजी है। निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में तेजी और 20 में गिरावट है। NSE का IT, मीडिया और प्राइवेट बैंकों के इंडेक्स गिरे हैं। वहीं, ऑटो, मेटल और रियल्टी शेयरों में मामूली तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.91% नीचे 40,623 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.59% ऊपर 3,228 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.09% नीचे 25,562 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.076% गिरकर 3,595 पर कारोबार कर रहा है।
28 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.14% गिरकर 44,838 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.24% ऊपर 21,179 पर और S&P 500 0.018% ऊपर 6,390 पर बंद हुए।

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: हफ्ते के पहले दिन क्या आपको मिली राहत? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
गहने बनवाने का सबसे सही समय! सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चेक करें अपने शहर के ताजा रेट