सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 73,800 पर आया
-
निफ्टी भी करीब 150 अंक लुढ़का
-
जापान के बाजार में 3.5% की गिरावट; टैरिफ का असर
मुंबई। भारतीय बाजार का इंडेक्स सेंसेक्स आज 9 अप्रैल को 400 अंक गिरकर 73,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंक की गिरावट है, ये 22,400 के स्तर पर आ गया है। आईटी, मेटल, बैंकिंग और रियल्टी शेयर सबसे ज्यादा टूटे हैं। NSE का निफ्टी IT इंडेक्स 3% नीचे हैं। वहीं निफ्टी मेटल 2.30%, पीएसयू बैंक 2.20% और निफ्टी रियल्टी 2.00% गिरे है।
ग्लोबल मार्केट में गिरावट
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 3.47%, कोरिया का कोस्पी 1.20% और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.55% नीचे है।
- 8 अप्रैल को अमेरिका के डाउ जोन्स इंडेक्स में 0.84% की गिरावट रही। S&P 500 इंडेक्स 1.57% और नैस्डेक कंपोजिट 2.15% गिरा।
कल सेंसेक्स 1135 अंक और निफ्टी 374 अंक चढ़ा था
8 अप्रैल को सेंसेक्स 1135 अंक या 1.55% चढ़कर 74,273 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 374 अंक या 1.69% की तेजी रही, ये 22,535 के स्तर पर बंद हुआ है। कल के कारोबार में मीडिया, रियल्टी और सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी दिखी। निफ्टी मीडिया इंडेक्स 4.72% चढ़ा। वहीं निफ्टी पीएसयू बैंक और रियल्टी इंडेक्स करीब 2.50% चढ़े। FMCG, आईटी और ऑटो में करीब 2% की तेजी रही।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 मार्च 2026)
राहुल गांधी ने फ्यूल की बढ़ती कीमत और कमजोर रुपये पर जताई चिंता
गंगा के बाद अब मंदिर के पास उड़ाई इफ्तार की दावत, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
जस्टिस नागरत्ना ने न्यायिक सुधार पर रखा महत्वपूर्ण सुझाव
केरल विधानसभा चुनाव: पीनाराई विजयन ने विपक्ष पर साधा तीखा हमला
गिरते रुपया पर कांग्रेस का निशाना, अमिताभ बच्चन को याद दिलाया 2013 का ट्वीट