सेंसेक्स 400 अंक गिरकर, निफ्टी 100 अंक लुढ़का
- NSE के सभी इंडेक्स गिरे, रियल्टी और ऑयल एंड गैस ज्यादा टूटे
मुंबई। मंगलवार को सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 80,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट है, ये 24,600 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 8 में तेजी और 22 में गिरावट है। इंफोसिस, अडाणी पोर्ट्स और BEL के शेयरों में करीब 1.5% की गिरावट है। SBI, एक्सिस बैंक और एयरटेल में मामूली तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 16 में तेजी और 34 में गिरावट है। NSE के सभी सेक्टर्स में गिरावट है। ऑयल एंड गैस, रियल्टी, IT, FMCG और फार्मा इंडेक्स सबसे ज्यादा गिरे हैं।
एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार, अमेरिकी में गिरावट
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.63% नीचे 40,544 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 1.07% ऊपर 3,181 पर कारोबार कर रहा है।हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.12% ऊपर 24,763 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.53% चढ़कर 3,602 पर कारोबार कर रहा है।
4 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.34% चढ़कर 44,174 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 1.95% ऊपर 21,054 पर और S&P 500 1.47% ऊपर 6,330 पर बंद हुए।

राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कांस्टेबल रेवती की बहादुरी से 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा, हिरासत में हुई थी बाप-बेटे की हत्या
केरल विधानसभा चुनाव: तैयारियां पूरी, कल होंगे मतदान
भारतीय रेलवे अपडेट: नागपुर मंडल में काम, भोपाल रूट की 3 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित