• NSE रियल्टी इंडेक्ट 2.2% टूटा, ऑटो और FMCG में तेजी

मुंबई। सेंसेक्स में आज यानी सोमवार, 28 जुलाई को 200 अंक गिरकर 81,250 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी में भी 50 अंक की गिरावट है, ये 24,780 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 14 में तेजी है। कोटक बैंक का शेयर 5.5% गिरा है। TCS और इंफोसिस 1.5 नीचे हैं। टाटा मोटर्स और बजाज फिनसर्व के शेयर में 1.4% की तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में 25 में गिरावट और 25 में तेजी है। NSE का रियल्टी इंडेक्ट 2.16% गिरा है। प्राइवेट बैंक, IT और मीडिया में भी 1% तक की गिरावट है। ऑटो और FMCG ऊपर हैं।
ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.74% नीचे 41,148 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.15% ऊपर 3,191 पर कारोबार कर रहे हैं। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.38% ऊपर 25,484 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.17% गिरकर 3,587 पर कारोबार कर रहे हैं।
25 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.47% चढ़कर 44,694 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.24% ऊपर 21,058 पर और S&P 500 0.40% ऊपर 6,389 पर बंद हुए।