सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 81,800 स्तर पर
- निफ्टी 25,000 के नीचे आया
- ऑटो, मेटल और FMCG शेयरों में गिरावट है
मुंबई । शुक्रवार को सेंसेक्स करीब 400 अंक गिरकर 81,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 130 अंक की गिरावट है, ये 24,930 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 7 में तेजी और 23 में गिरावट है। बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर्स 5.3% और 4.2% गिरे हैं। ICICI, SBI और एक्सिस बैंक के शेयरों में मामूली तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 9 में तेजी और 41 में गिरावट है। NSE का निफ्टी बैंकिंग, फार्मा, रियल्टी और हेल्थकेयर इंडेक्स चढ़कर कारोबार कर रहे हैं। ऑटो, मेटल और FMCG में गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में गिरावट
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.61% नीचे 41,570 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.45% ऊपर 3,205 पर कारोबार कर रहा है।
हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.10% नीचे 25,385 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.34% गिरकर 3,593 पर कारोबार कर रहा है।
24 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.70% चढ़कर 44,694 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.18% ऊपर 21,058 पर और S&P 500 0.070% ऊपर 6,363 पर बंद हुए।

राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कांस्टेबल रेवती की बहादुरी से 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा, हिरासत में हुई थी बाप-बेटे की हत्या
केरल विधानसभा चुनाव: तैयारियां पूरी, कल होंगे मतदान
भारतीय रेलवे अपडेट: नागपुर मंडल में काम, भोपाल रूट की 3 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित