ग्वालियर में जूनियर डॉ. से दुष्कर्म
- दतिया से बैक परीक्षा देने आई थी
- बॉयज हॉस्टल में डॉक्टर ने की ज्यादती
ग्वालियर। ग्वालियर में परीक्षा देने आई 25 वर्षीय जूनियर एमबीबीएस डॉक्टर के साथ उसके साथी डॉ. ने मेडिकल कॉलेज के पुराने बॉयज हॉस्टल में दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक जूनियर एमबीबीएस डॉक्टर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जूनियर डॉक्टर के साथ उसके साथी डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना रविवार शाम की है। जूनियर डॉक्टर दतिया से एमबीबीएस की फाइनल ईयर की बैक परीक्षा देने के लिए ग्वालियर आई थी। घटना के बाद पीड़ित जूनियर डॉक्टर ने कंपू थाना में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय पीड़ित जूनियर डॉक्टर रविवार शाम को ग्वालियर के कंपू थाना में पहुंची। अपनी शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि वह दतिया से एमबीबीएस के फाइनल ईयर की बैक परीक्षा देने रविवार को ग्वालियर आई थी। परीक्षा के बाद उसे ग्वालियर से एमबीबीएस करने वाला डॉ. संजय कुमार ईवाने मिला। परीक्षा के बाद वह उसे मेडिकल कॉलेज के पुराने बॉयज हॉस्टल में अपने रूम में ले गया था। जहां, आरोपी डॉ. संजय कुमार ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि विरोध करने आरोपी डॉक्टर संजय ने उसके साथ मारपीट की, इससे वह डर गई। इसके बाद वह थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ