रणजी ट्रॉफी- चौका मारने के बाद बोल्ड हुए कोहली
- 15 बॉल पर 6 रन बनाए, हिमांशु सांगवान ने क्लीन बोल्ड किया
नई दिल्ली। 12 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में विराट कोहली की वापसी खास नहीं रही है। वे 15 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रेलवे के हिमांशु सांगवान ने क्लीन बोल्ड कर दिया। पिछली ही बॉल पर कोहली ने हिमांशु की बॉल पर चौका जमाया था। विराट नंबर-4 पर बैटिंग करने आए थे। शुक्रवार को मुकाबले के दूसरे दिन लंच तक दिल्ली ने पहली पारी में 4 विकेट पर 168 रन बना लिए हैं। कप्तान आयुष बडोनी और सुमित माथुर क्रीज पर हैं। सनत सांगवान 30 और यश धुल 32 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली ने शुक्रवार को 41/1 के स्कोर से खेलना शुरू किया है। रेलवे की टीम पहली पारी में 241 रन पर सिमट गई थी।

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज