दिल्ली में AAP पर एक और घोटाले का आरोप
-
भाजपा बोली- प्रतिभा विकास योजना में 145 करोड़ का स्कैम
-
LG ने जांच के आदेश दिए
नई दिल्ली। दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल के कार्यकाल में 15 करोड़ के बजट वाली योजना के लिए लगभग 145 करोड़ के फर्जी बिलों वाली फाइलों को आगे बढ़ा दिया। दिल्ली की भाजपा सरकार ने बुधवार को पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पर कोविड काल के दौरान एक और गंभीर घोटाला करने का आरोप लगाया। भाजपा ने बाबा साहेब आंबेडकर के नाम पर चलाई गई 'जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना' में कथित रूप से 145 करोड़ रुपए के घोटाले का दावा किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सिफारिश पर एलजी वीके सक्सेना ने एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) को जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'वर्ष 2020-21 में आप सरकार द्वारा चलाई जा रही जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं।''इस योजना का बजट सिर्फ 15 करोड़ रुपए था, लेकिन आप सरकार ने 145 करोड़ से ज्यादा के फर्जी बिलों वाली फाइलों को आगे बढ़ा दिया। आप ने दलितों के नाम पर सत्ता हथिया कर दलित बच्चों के भविष्य को लूटा है। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) अब इन वित्तीय अनियमितताओं की जांच करेगी। बहुत जल्द दूध का दूध और पानी का पानी होगा।'

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प