बजट चर्चा के दौरान पीएम मोदी का दिग्विजय सिंह पर तंज, बोले– ‘क्या यही दिन देखना बाकी रह गए थे?’
नई दिल्ली।
संसद में बजट पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भाषण पर तंज कसते हुए बिना नाम लिए निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि एक ओर खुद को ‘राजा’ कहलाने पर गर्व करने वाले नेता आर्थिक असमानता की बात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सदन में कहा, “आदरणीय सभापति जी, मैं कल एक माननीय सदस्य का भाषण सुन रहा था। वो अपने आप को राजा कहलाने में बहुत गर्व महसूस करते हैं, लेकिन वही आर्थिक असमानता पर चर्चा कर रहे थे।” इसके बाद उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, “बताइए, जो खुद को राजा माने और वह आर्थिक असमानता की बात करे—क्या यही दिन देखना बाकी रह गए थे?” दरअसल, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने भाषण में देश में सामाजिक सौहार्द और समरसता कमजोर होने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि देश में आर्थिक असमानता लगातार बढ़ रही है, जिस पर सरकार को गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। बजट चर्चा के दौरान विपक्ष के अधिकांश सांसदों ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी के जवाब के दौरान यह राजनीतिक बहस और तेज हो गई, जिसमें ‘राजा साहब’ का जिक्र खासा चर्चा में रहा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प