मुंबई पुलिस को आया धमकी भरा मैसेज, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
मुंबई पुलिस को एक विस्फोट की जानकारी मिली है, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई पुलिस अलर्ट पर है और एक संदेश के बाद जांच शुरू कर दी है। इसमें दावा किया गया है कि शहर में बम लगाए गए हैं और उन्हें विस्फोटित किया जाएगा।वर्ली स्थित ट्रैफिक कंट्रोल रूम को शुक्रवार देर रात करीब 12.30 बजे एक संदेश मिला, जिसमें दावा किया गया कि मुंबई में छह स्थानों पर बम लगे हुए हैं, जहां जल्द ही विस्फोट होने वाला है। इसके बाद सभी सुरक्षा एजेंसी अलर्ट पर हैं।अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा और महाराष्ट्र ATS (आतंकवाद निरोधी दस्ता) को धमकी भरे संदेश के बारे में सतर्क कर दिया गया है और भेजने वाले का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो वर्गों के बीच दुश्मनी, घृणा या दुर्भावना पैदा करने या बढ़ावा देने वाले बयानों से संबंधित है।वहीं इससे पहले 31 दिसंबर 2023 को भी पुलिस को ऐसे ही धमकी भरा कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को फोन करके कहा था कि नए साल पर पूरे शहर में धमके होंगे। इस कॉल के बाद भी पुलिस सतर्क हो गई थी और सभी पुलिस स्टेशनों और क्राइम यूनिट्स को अलर्ट कर दिया गया था। हालांकि जांच में पता लगा था कि यह धमकी फेक थी और किसी ने शरारत की थी।

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
टंकी फुल कराने से पहले चेक करें आज के नए रेट, जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता तेल!
बाजार में मची हाहाकार या निवेश का सुनहरा मौका? सोना-चांदी के साथ शेयर बाजार भी धराशायी, जानें अब क्या करें निवेशक