मध्य प्रदेश में 36 डिग्री के करीब पहुंचा पारा
-
आज से राहत की उम्मीद, तापमान में हो सकती है गिरावट
भोपाल । मध्य प्रदेश में मार्च महीने की शुरुआती दौर में तापमान लगातार बढ़ रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 36 डिग्री की करीब दर्ज किया गया है। सोमवार को शिवनी का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में दिन में तेज धूप से गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। इंदौर-जबलपुर संभाग के शहरों में पारा 35 डिग्री के पार चल रहा है। सोमवार को खंडवा, खरगोन में तापमान 35 डिग्री से ज्यादा रहा। भोपाल-उज्जैन में भी सूरज के तेवर तीखे रहे। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से पारे में 2 से 3 डिग्री तक कमी हो सकती है। ऐसे में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
मार्च की शुरुआती दौर में मिला-जुला रहा मौसम
प्रदेश में मार्च की शुरुआत से ही मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। शुरुआती दिनों में ओले, बारिश और बादल वाला मौसम रहा तो अब सूरज के तेवर तेज होने लगे हैं। सोमवार को सिवनी में 35.8 डिग्री, खंडवा में 35.5 डिग्री और खरगोन में तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में 33.1 डिग्री, उज्जैन में 33 डिग्री, भोपाल में 32.2 डिग्री, ग्वालियर में 30.9 डिग्री और जबलपुर में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह नरसिंहपुर में 34.4 डिग्री, मंडला में 34 डिग्री, धार में 33.9 डिग्री, नर्मदापुरम में 33.2 डिग्री और बैतूल में 33.1 डिग्री रहा। इधर, रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी