झुग्गी में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति की मौत, कई घायल
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भयंदर में एक झुग्गी बस्ती में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। इस दौरान हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, आग तेज होने के कारण आस-पास की कई झोपड़ियाँ और दुकानें नष्ट हो गईं। इस घटना की जानकारी अधिकारियों ने दी।उन्होंने बताया कि आग लगने से तीन लोग घायल हो गए हैं।मीरा भयंदर नगर निगम (एमबीएमसी) के आयुक्त संजय काटकर ने कहा कि यह घटना आजाद नगर झुग्गी बस्ती में सुबह करीब पांच बजे हुई।घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य की देखरेख कर रहे काटकर ने कहा कि आग लगने के बाद झोपड़ियों में रहने वाले और इलाके के अन्य निवासी अपने घरों से बाहर भाग गए।सूत्रों के मुताबिक, इलाके में कुछ विस्फोटों की आवाज सुनी गई।
एमबीएमसी के आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख नरेंद्र चव्हाण ने बताया कि घटनास्थल पर एक जला हुआ शव पाया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।काटकर ने कहा, हमें पता चला है कि दो बच्चे घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमारा एक जवान भी घायल हुआ है।नगर निकाय प्रमुख ने कहा कि एमबीएमसी और अन्य पड़ोसी नगर निकायों से कम से कम 24 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया है।उन्होंने कहा, स्लम कॉलोनी में कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थित हैं।

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
टंकी फुल कराने से पहले चेक करें आज के नए रेट, जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता तेल!
बाजार में मची हाहाकार या निवेश का सुनहरा मौका? सोना-चांदी के साथ शेयर बाजार भी धराशायी, जानें अब क्या करें निवेशक