मध्यप्रदेश बजट-2025:वित्त मंत्री का भाषण
-
इस बार का बजट जीरो वेस्ट पर बेस्ड
-
जनता-जनप्रतिनिधियों की बेशुमार फरमाइशें
भोपाल । मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट भाषण की शुरुआत वित्त मंत्री देवड़ा ने कविता से की। उन्होंने कहा- यही जुनून, यही एक ख्वाब मेरा है...वहां चिराग जला दूं जहां अंधेरा है...जनता व जनप्रतिनिधियों की बेशुमार फरमाइशें हैं..कर सकें हम सब पूरी, ये हमारी कोशिशें हैं। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा- हमने 2025-26 का बजट जीरो वेस्ट बजटिंग प्रक्रिया से तय किया है। सरकार का लक्ष्य है विकसित मध्यप्रदेश। इसका अर्थ है कि जनता का जीवन खुशहाल हो। महिलाओं का आत्मगौरव मिले। उन्होंने कहा कि हम जीरो वेस्ट बजट ला रहे हैं।
बजट की बड़ी बातें
- विकसित मप्र, वर्ष 2047 तक सकल घरेलू उत्पाद 250 लाख करोड़ तक पहुंचाना।
- वार्षिक आय 22 लाख 33 हजार तक पहुंचाने का लक्ष्य।
- 2024 की तुलना में बजट में 15% तक की वृद्धि प्रस्तावित है।
कांग्रेस विधायक की मार्शल के साथ बहस वहीं, टिमरनी से कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह कंधे पर गेहूं की फसल का गट्ठा लेकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा- चुनावों में घोषणा की गई थी कि गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपए करेंगे। ये नहीं दे रहे हैं। किसान खाद और डीएपी के लिए परेशान हो रहा है। शाह गट्ठा लेकर सदन के भीतर जाना चाह रहे थे। इसे लेकर उनकी मार्शल से बहस हो गई।
कर्ज का बजट ला रहे, ये ब्रांडिंग की सरकार
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- बीजेपी सरकार कर्ज का बजट ला रही है। राज्यपाल के अभिभाषण से स्पष्ट है कि प्रदेश के युवाओं के लिए कोई नई नीति नहीं है। किसान आर्थिक रूप से संपन्न कैसे होगा? सरकार कर्ज में डूबी है। प्रति व्यक्ति 50 हजार का कर्ज है। ये सिर्फ ब्रांडिंग की सरकार है।

अशोक शर्मा हो सकते हैं साडा अध्यक्ष ?
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय