कोहली ने दिल्ली रणजी टीम के साथ प्रैक्टिस शुरू की
- पंत अगला मैच नहीं खेलेंगे, कर्नाटक टीम में राहुल का नाम
नई दिल्ली। भारतीय बैटर विराट कोहली रणजी ट्रॉफी के अगले राउंड में खेलने के लिए आज सुबह दिल्ली पहुंचे। उन्होंने मंगलवार दिल्ली की रणजी टीम के साथ अरुण जेटली स्टेडियम में प्रैक्टिस की। कोहली 2012 के बाद पहली बार रणजी ट्रॉफी में खेलने। वे 30 जनवरी से रेलवे के खिलाफ खेलेंगे। दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने पुष्टि की है कि कोहली टीम में शामिल होंगे। कोहली ने गर्दन की चोट की वजह से दिल्ली के पिछले मैच से बाहर रहने का फैसला किया था। वहीं, रेलवे के खिलाफ दिल्ली के अगले ग्रुप मैच के लिए ऋषभ पंत टीम का हिस्सा नहीं हैं। पंत ने सौराष्ट्र के खिलाफ पिछला मैच खेला था, जिसमें वह सिर्फ 1 और 17 रन बना सके थे।

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज