• बोले- 16 आप कैंडिडेट्स को 15-15 करोड़ का ऑफर
  • आज सभी 70 कैंडिडेट्स की मीटिंग

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नाम लिए बिना भाजपा पर कैंडिडेट्स की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए हैं। केजरीवाल ने कहा कि उनके विधायकों को फोन पर 15-15 करोड़ के ऑफर आ रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर शुक्रवार सुबह सभी 70 कैंडिडेट्स की मीटिंग बुलाई है। केजरीवाल के आरोपों पर भाजपा ने कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। भाजपा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आरोप वापस लें, वरना पार्टी लीगल एक्शन लेगी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 6 फरवरी को 3 नई एजेंसियों का एग्जिट पोल आने के बाद यह आरोप लगाए। दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को 60.54 प्रतिशत मतदान हुआ।