दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में दिखा कमल का कमाल, गिरी केजरी वॉल
- 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी सरकार संभव, 45 सीटों पर बढ़त
- मुस्तफाबाद सीट पर 40 हजार की लीड
- मोदी भाजपा मुख्यालय जाएंगे
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। 2 घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों में 70 सीटों में से भाजपा 45 और आम आदमी पार्टी 25 सीटों पर आगे चल रही है। आप संयोजक केजरीवाल नई दिल्ली सीट पर 8वें राउंड के बाद 430 वोट से पीछे चल रहे हैं। यहां भाजपा के प्रवेश वर्मा आगे हैं। दिल्ली दंगों वाली सीट मुस्तफाबाद सीट पर भाजपा के मोहन बिष्ट 40 हजार वोटों से आगे हैं। यहां दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन चौथे नंबर पर हैं।

कांस्टेबल रेवती की बहादुरी से 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा, हिरासत में हुई थी बाप-बेटे की हत्या
केरल विधानसभा चुनाव: तैयारियां पूरी, कल होंगे मतदान
भारतीय रेलवे अपडेट: नागपुर मंडल में काम, भोपाल रूट की 3 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित
AAP का बड़ा फैसला: उमरेठ विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेगी पार्टी
मोदी कैबिनेट ने 1.74 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी