सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 82,800 पर कारोबार कर रहा
NSE के ऑटो और IT सेक्टर में ज्यादा बिकवाली
मुंबई2है। 5 री कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार, 11 जुलाई को सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 82,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 25,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयरों में गिरावट और 10 में तेजी है। महिंद्रा, TCS, BEL, एयरटेल और रिलायंस के शेयरों में 2.5% तक की गिरावट है। हिंदुस्तान यूनिलीवर 4.5% ऊपर है।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में गिरावट और 20 में तेजी है। NSE का ऑटो, ऑयल एंड गैस, मीडिया और IT सेक्टर सबसे ज्यादा 1.5% तक गिरे हैं। वहीं, FMCG, फार्मा और हेल्थकेयर में तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में तेजी
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.13% नीचे 39,594 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.023% गिरकर 3,183 पर कारोबार कर रहे हैं।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.36% चढ़कर 24,355 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.78% ऊपर 3,537 पर कारोबार कर रहा है।
- 10 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.43% ऊपर 44,651 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.094%चढ़कर 20,631 पर और S&P 500 0.27% ऊपर 6,280 पर बंद हुए।
10 जुलाई को घरेलू निवेशकों ने ₹591 करोड़ के शेयर खरीदे
- 10 जुलाई को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 221.06 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 591.33 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
- जुलाई महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने 5,179.96 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 8,844.35 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।
- जून महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 7,488.98 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹72,673.91 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।