रणदिवे का जीतू पटवारी पर पलटवार: 'खुद विधानसभा चुनाव हार चुके हैं, नसीहत देने के बजाय अपनी डूबती पार्टी की चिंता करें'
इंदौर।
मध्यप्रदेश में राजनीतिक हवाएं गरम हो गई हैं और शब्द बाण और ज्यादा तीव्र हो गए हैं।बीजेपी और कांग्रेस में एक दूसरे पर वार की सिलसिला जारी हो गया है। अब नए मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर प्रदेश महामंत्री गौरव रणदीवे ने बहुत बड़ा हमला बोला है और उन्हें इतिहास के सबसे नकारा और फेल अध्यक्ष बता दिया है। यह एक बड़ा निजी हमला माना जा रहा है और प्रदेश में वार-पलटवार का सिलसिला तेज होने का आसार हो गए है।
जीतू पटवारी इतिहास के सबसे नकारा और फेल अध्यक्ष-रणदिवे
दरअसल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के एक बयान पर प्रदेश में सियारी पारा उफान पर है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री गौरव रणदीवे ने जीतू पटवारी को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। रणदिवे ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर करारा तंज कसते हुए कहा है कि जीतू पटवारी इतिहास के सबसे नकारा और फेल अध्यक्ष हैं। उनको दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय पहले अपनी और अपनी डूबती हुई पार्टी की चिंता करनी चाहिए। प्रदेश महामंत्री गौरव रणदीवे ने कांग्रेस को कटघरे में रखते हुए कहा कि अगर आज कांग्रेस का आंतरिक सर्वे कराया जाए, तो यह साफ हो जाएगा कि मध्य प्रदेश इतिहास में जीतू पटवारी से ज्यादा नकारा और फेल अध्यक्ष पहले कभी नहीं रहा है । जीतू पटवारी को कार्यकर्ताओं की कोई चिंता नहीं है औऱ न ही संगठन की परवाह है। गौरव रणदीवे ने कहा कि कांग्रेस आज खुद टूटने की कगार पर खड़ी है। ये जो बयान जीतू पटवारी ने दिया है वो उनकी निजी निराशा है क्योंकि वे खुद का विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। कांग्रेस को आज नसीहत देने के बजाय खुद का अवलोकन करने की जरुरत है। रणदिवे ने कहा कि यह कहना कोई गलत नहीं होगा कि जीतू पटवारी इतिहास के सबसे फेल अध्यक्ष हैं।

सिलिंडर ब्लास्ट: पुणे में धमाका, आग और हादसा, एक की मौत
खाने की ये छोटी गलती पड़ सकती है भारी, गैस और अपच से हो सकते हैं परेशान
दिल, दिमाग और किडनी पर असर, हाई कोलेस्ट्रॉल क्यों है खामोश खतरा?