चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज
शमी की वापसी संभव, बुमराह-कुलदीप का चयन फिटनेस पर निर्भर करेगा
नई दिल्ली। आज चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान होगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 12:30 बजे चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा टीम का ऐलान करेंगे। भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी हो सकती है, जबकि जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव का चयन फिटनेस पर निर्भर करेगा। बीसीसीआई को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस रिपोर्ट आने का इंतजार था। ऑस्ट्रेलिया दौरे में सिडनी टेस्ट के दौरान उनकी पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव आया था। बुमराह के अलावा, मोहम्मद शमी इंजरी से वापसी कर रहे हैं। वहीं, कुलदीप यादव ने पिछले दिनों सर्जरी कराई थी। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच पाकिस्तान और यूएई के 4 शहरों में होना है। इनमें लाहौर, कराची, रावलपिंडी और दुबई शामिल हैं। भारतीय टीम के सभी मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे।

निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस