पीलीभीत में तालिबानी सजा: दामाद को बेल्ट से पीटकर पेड़ से बांधा
पीलीभीत : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक शख्स को बेरहमी से पीटा गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक मौलाना व उसके परिवार के लोग शख्स को जमीन पर गिराकर पीटते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता है, लेकिन आरोपी उस पर तरस नहीं खाते। पीड़ित का नाम मोहम्मद यामीन है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मामला अमरिया थाना क्षेत्र के बरा मझलिया गांव का बताया जा रहा है। पीड़ित शख्स को पीटने वाले उसके ससुर व ससुरालवाले बताए गए हैं। बताया गया है कि पीड़ित शख्स के नशे का आदी है। इसके कारण उसकी पत्नी परेशान रहती है। इस पर ससुरालवालों ने दामाद को घर बुलाकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा। उसको पेड़ से बांधकर भी पीटा गया। चार मिनट के वीडियो में ससुराल पक्ष की तालिबानी सजा साफ दिख रही है। फिलहाल मामले में कोई शिकायत नहीं की गई है। वायरल वीडिया के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कांग्रेस के टिकट फॉर्मूले पर छिड़ी बहस, रंधावा-वड़िंग के बीच रवनीत बिट्टू ने खोला मोर्चा
मौसम ने फिर बदली करवट, हरियाणा-पंजाब में 17 और 18 अगस्त को भारी बारिश की संभावना
स्मृति ईरानी और अनुराग ठाकुर को मिल सकती है नई जिम्मेदारी, BJP में फेरबदल के संकेत
भारतीय सेना में गोरखा भर्ती पर फिर बढ़ी उम्मीद, लंबे इंतजार के बाद रास्ता खुल सकता है