भारत ने इंग्लैंड से लगातार 5वीं टी-20 सीरीज जीती
- - हार्दिक-दुबे ने फिफ्टी लगाई
- - हर्षित और स्पिनर्स ने मिलकर 9 विकेट लिए
पुणे। भारत ने इंग्लैंड को पुणे में 15 रन से चौथा टी-20 हरा दिया। इसी के साथ टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 5वीं टी-20 सीरीज भी जीत ली। इंग्लैंड को 2014 में आखिरी सीरीज जीत मिली थी। भारत से कन्कशन सब्स्टीट्यूट हर्षित राणा और स्पिनर्स ने मिलकर 9 विकेट लिए। इसी ने जीत-हार का फर्क भी पैदा किया। शुक्रवार को एमसी स्टेडियम में इंग्लैंड ने बॉलिंग चुनी। भारत ने 9 विकेट खोकर 181 रन बनाए। हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने 53-53 रन की पारियां खेलीं। साकिब महमूद ने 3 विकेट लिए। इंग्लैंड की टीम 19.4 ओवर में 166 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। हैरी ब्रूक ने फिफ्टी लगाई। हर्षित और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट लिए। चौथा टी-20 खत्म होने के साथ ही भारत ने सीरीज में अजेय बढ़त बना ली। सीरीज का पांचवां टी-20 मैच 15 फरवरी को मुंबई में खेला जाएगा। भारत ने पहला और दूसरा मैच भी जीता था। जबकि इंग्लैंड को तीसरे मुकाबले में जीत मिली थी।

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज