इमरान खान को 14 साल की जेल
- पूर्व पीएम की पत्नी को भी 7 साल की सजा
- खान पहले से जेल में बंद
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की एक अदालत ने शुक्रवार को अल कादिर ट्रस्ट से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की सजा ऐलान कर दिया है। इमरान को 14 और बुशरा को 7 साल की सजा सुनाई गई है। दोनों पर राष्ट्रीय खजाने को 50 अरब पाकिस्तानी रूपए के नुकसान पहुंचाने का आरोप है। अल-कादिर ट्रस्ट केस में ही इमरान खान को 9 मई को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मुल्क में फौज के कई अहम ठिकानों पर हमले हुए थे। गिरफ्तारी के खिलाफ खान की पार्टी पीटीआई ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।

मंदिर में प्रवेश रोकना धर्म विरोधी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
60% आयात निर्भरता के बावजूद घरेलू LPG आपूर्ति 100% सुरक्षित, सरकार का दावा
MP हाई कोर्ट का बड़ा निर्णय, दूसरी शादी पर दी अहम टिप्पणी
ईरान से दूरी क्यों बना रहा चीन, क्या है असली वजह