• चांदी रुपए 1862 महंगी होकर 1.11 रुपए लाख किलो बिक रही 
  • इस साल गोल्ड 23,597 रुपए महंगा हो चुका

नई दिल्ली । सोने-चांदी के दाम में सोमवार को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम 1,506 रुपए बढ़कर 99,759 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने का भाव 98,253 रुपए पर था। वहीं चांदी की कीमत 1,862 रुपए बढ़कर 1,11,508 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,09,646 रुपए पर थी। वहीं 23 जुलाई को सोने ने 1,00,533 रुपए और चांदी ने 1,15,850 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया था।

भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत
दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,550 और कैरेट सोने की कीमत 93,100 रुपए
मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,400 रुपए और कैरेट सोने की कीमत 92,950 रुपए
कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत रुपए 1,01,400 और कैरेट सोने की कीमत 92,950 रुपए
चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,400 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 92,950 रुपए
भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,450 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 93,000 रुपए