• चांदी 624 महंगी होकर रुपए 96,350 किलो 

नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम में 13 मई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 866 बढ़कर रुपए 93,942 पर पहुंच गया है। कल सोने की कीमत 93,076 प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, चांदी का भाव 624 बढ़कर रुपए 96,350 हो गया है। इससे पहले चांदी का भाव 95,726 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को 99,100 और 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,770 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,620 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,650 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 95,620 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,620 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 88,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 96,930 रुपए है।