सोना पहली बार रुपए 91 हजार के करीब

91 दिन में कीमत रुपए14,804 बढ़ी
नई दिल्ली। सोना ने आज यानी 1 अप्रैल को ऑल टाइम हाई बनाया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,802 रुपए बढ़कर 90,966 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इससे पहले सोना 89,164 रुपए पर था। हालांकि चांदी के दाम में आज गिरावट है। ये एक किलो चांदी की कीमत 1,060 रुपए गिरकर 99,832 रुपए प्रति पर आ गई है। इससे पहले चांदी का भाव रुपए 1,00,892 प्रति किलो पर था।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
- दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 85,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 92,990 रुपए है।
- मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 85,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 92,840 रुपए है।
- कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 85,100 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 92,840 रुपए है।
- चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 85,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 92,840 रुपए है।
- भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 85,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 92,890 रुपए है।
इस साल अब तक 14,804 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 14,804 रुपए बढ़कर 90,966 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 13,815 रुपए बढ़कर 99,832 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।