सोना रुपए 2,613 गिरकर रुपए 88,401 पर

- - चांदी रुपए 4,535 सस्ती, रुपए 88,375 किलो बिक रही
नई दिल्ली। शेयर मार्केट में 7 अप्रैल को 3000 अंक से ज्यादा की गिरावट के बीच सोने और चांदी के दाम भी गिर गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,613 गिरकर 88,401 पर आ गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत 91014 थी। एक किलो चांदी की कीमत 4,535 गिरकर 88,375 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव 92,910 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 और 3 अप्रैल को सोने ने ?91,205 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
चार महानगरों में सोने की कीमत
दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 83,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,530 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,380 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 82,850 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 90,380 रुपए है।
चेन्नई :10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,380 रुपए है।
भोपाल :10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,430 रुपए है।