इस हफ्ते 919 सस्ता हुआ सोना
- चांदी की कीमत की 201 बढ़ी
नई दिल्ली। इस हफ्ते सोने के दाम में गिरावट रही, चांदी महंगी हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार इस हफ्ते के कारोबार के बाद 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 919 रुपए घटकर 1,00,023 रुपए पर पहुंच गया। पिछले हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को यह 1,00,942 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं, चांदी की कीमत हफ्तेभर में 201 रुपए बढ़कर 1,14,933 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। 8 अगस्त को एक किलो चांदी की कीमत 1,14,732 रुपए थी। 8 अगस्त को सोने ने 1,01,406 रुपए और 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
गुरुवार को सोना चांदी के दाम में गिरावट रही
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 14 अगस्त को सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही। IBJA के अनुसार 24 कैरेट सोना का दाम 74 रुपए कम होकर 1,00,023 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले सोना 1,00,097 रुपए पर था। वहीं 8 अगस्त को सोने ने 1,01,406 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
वहीं चांदी की कीमत आज 342 रुपए कम होकर 1,14,933 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,15,275 रुपए पर थी। वहीं 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

भारतीय रेलवे अपडेट: नागपुर मंडल में काम, भोपाल रूट की 3 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित
AAP का बड़ा फैसला: उमरेठ विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेगी पार्टी
मोदी कैबिनेट ने 1.74 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी
भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 10 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार