सोना 1,00,904 प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर
चांदी ने 1,15,850 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया
नई दिल्ली। सोने के दाम गुरुवार को अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम 452 रुपए बढ़कर 1,00,904 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले सोने का भाव 1,00,452 रुपए पर था। वहीं, चांदी की कीमत 1,020 रुपए बढ़कर 1,14,505 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,13,485 रुपए पर थी। वहीं, 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया था।
भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत
दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,700 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 94,150 रुपए
मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,550 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 94,000 रुपए
कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,550 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 4,000 रुपए
चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,550 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 94,000 रुपए
भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,600 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 94,050 रुपए

कांस्टेबल रेवती की बहादुरी से 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा, हिरासत में हुई थी बाप-बेटे की हत्या
केरल विधानसभा चुनाव: तैयारियां पूरी, कल होंगे मतदान
भारतीय रेलवे अपडेट: नागपुर मंडल में काम, भोपाल रूट की 3 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित
AAP का बड़ा फैसला: उमरेठ विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेगी पार्टी
मोदी कैबिनेट ने 1.74 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी