सोना 86,430 के ऑल टाइम हाई पर:आज कीमत 740 बढ़ी

- इस साल 10,268 महंगा हुआ
- चांदी 967 बढ़कर 97,000 किलो हुई
नई दिल्ली। सोना आज बुधवार को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 740 रुपए बढ़कर 86,430 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 85,690 रुपए पर था। वहीं 14 फरवरी को सोने ने 86,089 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था। इसी तरह एक किलो चांदी की कीमत भी आज 967 रुपए बढ़कर 97,000 रुपए किलो हो गई है। कल चांदी का भाव 96,023 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
- दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,800 रुपए है।
- मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,650 रुपए है।
- कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 80,350 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 87,650 रुपए है।
- चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,650 रुपए है।
- भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,700 रुपए है।