• सोना 47 रुपए बढ़कर 87,798 रुपए पर पहुंचा

  • चांदी 98,779 रुपए किलो बिक रही

नई दिल्ली । सोने और चांदी के दाम में आज यानी 26 मार्च को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 47 रुपए बढ़कर 87,798 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 87,751 रुपए पर था। 20 मार्च को सोने ने 88,761 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। एक किलो चांदी की कीमत 857 रुपए बढ़कर 98,779 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव 97,922 रुपए प्रति किलो था। चांदी ने पिछले हफ्ते 17 मार्च को 1,00,400 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 89,550 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 81,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 89,400 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 81,950 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 89,400 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 81,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 89,400 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 89,450 रुपए है।

इस साल अब तक 11,636 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 11,636 रुपए बढ़कर 87,798 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 12,762 रुपए बढ़कर 98,779 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।