सोना फिर 1 लाख रुपए के पार, 1,00,057 रुपए प्रति 10 ग्राम
- चांदी में भी 1,537 रुपए की तेजी
नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम में आज यानी 13 अगस्त को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोना का दाम 387 रुपए बढ़कर 1,00,057 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोना 99,670 रुपए पर था। वहीं 8 अगस्त को सोने ने 1,01,406 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं चांदी की कीमत आज 1,537 रुपए बढ़कर होकर 1,14,850 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,13,313 रुपए पर थी। वहीं 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत
दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,015,00 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 93,050 रुपए
मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,350 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 92,900 रुपए
कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत रुपए 1,015,00 और 22 कैरेट सोने की कीमत 92,900 रुपए
चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,350 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 92,900 रुपए
भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,400 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 92,950 रुपए

भारतीय रेलवे अपडेट: नागपुर मंडल में काम, भोपाल रूट की 3 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित
AAP का बड़ा फैसला: उमरेठ विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेगी पार्टी
मोदी कैबिनेट ने 1.74 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी
भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 10 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार